Uttarakhand: पाखरो रेंज घोटाला…पूर्व मंत्री हरक सिंह और अनुकृति को ईडी दोबारा देगी पेश होने के लिए तारीख

[ad_1]

Uttarakhand Pakhro range scam ED will again give date to appear before former ministers Harak Singh and Anukri

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


पाखरो रेंज घोटाले से संबंधित जांच में ईडी की ओर से हरक सिंह रावत और अनुकृति गुसाईं को पेश होने के लिए अब दूसरी तिथि दी जाएगी। ईडी ने उन्हें मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन इससे पहले ही दोनों को अलग से तिथि दिए जाने की बात ईडी की ओर से कही गई है।

जनवरी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पाखरो रेंज घोटाले से संबंधित जांच में पूर्व वनमंत्री हरक सिंह रावत समेत कई अधिकारियों और नेताओं के घर छापे मारे थे। इस छापे में एक आईएफएस अधिकारी के घर से बड़ी मात्रा में नकदी भी बरामद हुई थी। कुछ अन्य अधिकारियों और नेताओं के घर से सोना व जमीनों के दस्तावेज भी ईडी ने कब्जे में लिए थे। ईडी इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।

PM Modi Rally: जब रैली में हनुमान के भेष में पहुंचा समर्थक, पीएम मोदी को बताया गरीबों का मसीहा; देखें तस्वीरें

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *