Uttarakhand: बीजेपी नेता ने बेटी की शादी के सभी आयोजन किए स्थगित, मुस्लिम युवक संग विवाह पर नहीं थम रहा बवाल

[ad_1]

BJP leader postpones all wedding events after controversy over daughter marriage with Muslim youth Uttarakhand

बीजेपी नेता व पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी नेता व पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम ने बेटी की शादी के समस्त आयोजन स्थगित किए जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बेटी की विदाई भावुक क्षण होता है। मेरी बेटी की शादी एक मुस्लिम समुदाय के युवक से होने जा रही थी।

उन्होंने कहा कि बच्चों की खुशी व भविष्य को देखते हुए दोनों परिवारों ने शादी धूमधाम से किए जाने का निर्णय लिया था। जिसके परिपेक्ष्य में कार्ड छपवाए थे। लेकिन शादी का आमंत्रण कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शादी के पक्ष व विरोध में कई प्रकार की बाते सामने आई।

ये भी पढ़ें…Dehradun: खाने की प्लेट में कम दिखे चिकन पीस तो झोंक दी फायर, मंत्री के रिश्तेदार की रेस्टोरेंट में दबंगई

बेनाम ने कहा सोशल मीडिया पर उपजे विवाद के बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से शादी समारोह के समस्त कार्यक्रम नहीं कराए जाने का निर्णय लिया है। कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते मैं नहीं चाहता था कि बेटी की शादी पुलिस व प्रशासन की सुरक्षा के साए में संपन्न हो। कहा मैं जनभावनाओं का सम्मान करता हूं। बेटी की शादी को लेकर भविष्य में परिवार, शुभ चिंतकों व वर पक्ष के साथ मिलकर निर्णय लिया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *