Uttarakhand News: तीर्थ स्थलों के पैदल मार्गों को प्रदूषण मुक्त बनाने की कवायद, जल्द बनेगा एक्शन प्लान

[ad_1]

केदारनाथ

केदारनाथ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार केदारनाथ, यमुनोत्री समेत चार प्रमुख तीर्थ स्थलों के पैदल मार्गों को प्रदूषणमुक्त बनाने की कवायद में जुट गई है। इसके लिए सरकार जल्द कार्ययोजना तैयार करेगी। 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इससे पहले प्रदेश सरकार इन प्रमुख तीर्थ स्थलों को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एक मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करेगी।

पैदल मार्गों में सफाई की दीर्घकालिक कार्ययोजना बनाने के लिए एक विस्तृत अध्ययन भी कराया जाएगा। जहां पर कूड़ा व कचरे का निस्तारण होता है, वे सभी स्थल अब सीसीटीवी की निगरानी में होंगे। आने वाले दिनों में सरकार यह सारी व्यवस्था बनाने जा रही है। सरकार को यह कदम राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश पर उठाने पड़े हैं।

उर्वशी शोभना कछारी बनाम भारत सरकार के मामले में एनजीटी ने प्रमुख तीर्थ स्थलों के पैदल मार्गों में पर्यावरणीय गिरावट के संबंध में एक स्थलीय अध्ययन कराने के लिए कमेटी बनाने के निर्देश दिए थे। कमेटी ने अपनी अध्ययन रिपोर्ट सौंप दी। अब समिति की सिफारिशों पर कार्रवाई के लिए राज्य सरकार को कार्ययोजना तैयार करनी है। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बना दी गई है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *