Uttarakhand Weather: होली पर साफ रहेगा मौसम, अब लगातार बढ़ेगा पारा, गर्मी झेलने को रहें तैयार

[ad_1]

Uttarakhand Weather Update Temperature will increase day by day weather will clear on Holi

उत्तराखंड में मौसम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बीते दो दिनों से बदला मौसम मार्च के अंत में अपने तेवर दिखाएगा। होली पर्व पर प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। जबकि होली के बाद मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं और गर्मी में भी इजाफा होगा। हालांकि शुक्रवार को भी बादल छाए रहने से दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री कमी रिकॉर्ड की गई।

गर्मी ने इस महीने से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। लेकिन बीते बृहस्पतिवार से बदले मौसम से अधिकतम तापमान सामान्य से दो से सात डिग्री तक कम आया है। हालांकि न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज नहीं की गई। ऐसे में आज (शनिवार) से प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा और होली पर तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Holi 2024: उत्तराखंड में होली, मेले और चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, एडीजी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *