Varanasi: मंडलीय अस्पताल में जमकर मारपीट, महिला के मामले में भिड़े मायके और ससुराल पक्ष के लोग

[ad_1]

Fierce fighting in varanasi Divisional Hospital people from maternal and inlaws side clashed

कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में जमकर मारपीट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वाराणसी के कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती महिला के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई। करीब आधे घंटे तक बवाल चला। इस मारपीट में महिलाएं समेत दोनों पक्ष से 20 से ज्यादा शामिल थे। इमरजेंसी वार्ड के बाहर हंगामा मचा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आकर हंगामे को शांत कराया। इस दौरान अस्पताल में मौजूद लोग सहमे रहे।

 एक पक्ष ने चौक थाने में तहरीर दी। इसके मुताबिक, भोजूबीर निवासी रीता का ससुराल रामनगर में है। शनिवार सुबह रीता के साथ उसके पति समेत अन्य लोगों ने बुरी तरह से मारपीट की। सिर में गंभीर चोट लगी। सूचना पर पहुंचे रीता के मायके वालों ने उसे कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। इस बात की भनक लगते ही रीता के ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल आ धमके।

रीता के मायके वालों ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। दोनों पक्ष में मारपीट होने लगी। आरोप लगाया कि रीता को प्रताड़ित करने की कहानी 7 साल से चल रही है। उसे कई बार जहर देकर मारा-पीटा गया है। उसके जान को खतरा है। पुलिस से गुहार लगाते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की गई। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *