[ad_1]

विधायक रमाकांत यादव
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाहुबली विधायक रमाकांत यादव की शुक्रवार को चार मुकदमों में पेशी थी। मौसम को देखते हुए बाहुबली की पेशी शुक्रवार को एमपी एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में नहीं हो सकी है और न्यायाधीश ने चारों मामलों में सुनवाई के लिए अगली तारीख दे दिया।
यह भी पढ़ें- सर्व सेवा संघ भवन पर आज चलेगा बुलडोजर: गेट पर विरोध प्रदर्शन शुरू, अजय राय समेत कई नेता पहुंचे
बाहुबली विधायक रमाकांत यादव की शुक्रवार को एमपी एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चार मामलों में पेशी होनी थी। इसमें दीदारगंज थाने में दर्ज थाना घेराव, तहबरपुर में निर्धारित समय के बाद भी जनसभा करने, जहानागंज के चकवल में लैपटॉप लूट के प्रयास व पवई में आचार संहिता उल्लंघन का मामला शामिल है। शुक्रवार को मौसम को देखते हुए रमाकांत यादव की पेशी नहीं हो सकी। जिस पर न्यायाधीश एमपी एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट अशोक कुमार ने दीदारगंज व पवई थाना के मामलों में पांच जुलाई व तहबरपुर व जहानागंज के मामलों में छह जुलाई की तारीख निर्धारित कर दिया। बाहुबली विधायक रमाकांत यादव वर्तमान में फतेहगढ़ जेल में बंद है।
[ad_2]
Source link