[ad_1]

भाकपा नेता रामटहल पूर्वे का प्रोफाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मधुबनी में भाकपा के अंचल मंत्री का शव पुलिस ने बरामद हुआ है। शव गांव के ही पश्चिम झौआ टोल जानेवाली सड़क स्थित कब्रिस्तान के निकट झाड़ी में पड़ा था। स्थानीय लोगों ने लाश मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया। मृतक कलुआही प्रखंड के पुरसौलिया निवासी रामटहल पूर्वे (82) थे।
बकरी चराने वालों ने देखा
ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार को गांव की महिला एवं बच्चे बकरी चराने के लिए गांव से पश्चिम झौआ टोल जाने वाली सड़क में कब्रिस्तान की तरफ गए, तो झाड़ी की तरफ से तेज दुर्गन्ध महसूस हुआ। जब लोगों ने झाड़ी में जाकर देखा, तो उसमें एक लाश नजर आया। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त भाकपा के अंचल मंत्री रामटहल पूर्वे का शव था। शव मिलने की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और देखते-ही-देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि चेहरे को तेजाब से जलाया हुआ लग रहा था।
तीन दिन पहले निकले थे घर से
मृतक की विधवा बहू पूनम देवी का कहना है कि उनके ससुर भाकपा नेता राम टहल पूर्वे 5 मई को 3 बजे दिन में घर से निकले थे। जब रात में नहीं आए, तो 6 मई को उनके मोबाइल पर फोन किया। पहली बार में तो फ़ोन पर रिंग हुआ, लेकिन फिर दुबारा मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। फिर कुछ देर बाद किया, तो मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। काफी खोजने बाद जब वह नहीं मिले तब रविवार की शाम कलुआही थाना को दूरभाष से सूचना दी गई। सोमवार को इसकी लिखित सूचना देने वाली थी, लेकिन तब तक गांव के पश्चिम झाड़ी से इनका शव मिला।
क्या कहती है पुलिस
कलुआही थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। उन्होंने बताया कि अनुसंधान जारी है और जल्द ही घटना का उद्भेदन कर दिया जाएगा। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
[ad_2]
Source link