UP: भराव के लिए लाई गई मिट्टी में मिला कुछ ऐसा कि लग गई ग्रामीणों की भीड़, फिर ठेकेदार ने कर दिया ये ‘कांड’

[ad_1]

Mughal period coins found in soil brought for road construction in Sambhal

Mughal period coins
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


संभल के गुन्नौर के हरगोविंदपुर गांव में सड़क निर्माण के लिए लाई गई मिट्टी में मुगलकाल के सफेद और पीली धातु के सिक्के मिले हैं। सड़क का निर्माण करा रहा बदायूं का ठेकेदार 100 से ज्यादा सिक्के लेकर फरार हो गया। 

ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस-प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। एसडीएम ने गांव में पहुंचकर एक ग्रामीण से एक सिक्का बरामद कर लिया है। तहसील क्षेत्र के गांव हरगोविंदपुर में काली मंदिर से बच्चू सिंह के घर तक बदायूं अंतर्गत जरीफनगर के कूंड़ई गांव निवासी ठेकेदार इंटर लॉकिंग सड़क निर्माण का कार्य करा रहा है। 

फिलहाल मिट्टी का सड़क पर भराव डाला जा रहा है। सड़क निर्माण के लिए मिट्टी पास के गांव लहरा नगला श्याम निवासी मनीराम सिंह के खेत से आ रही है। सोमवार की शाम पांच बजे करीब जब ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी आई तो मजदूरों को मिट्टी में कुछ सिक्के दिखाई दिए। 

सिक्के देखने में कुछ अलग थे। मजदूरों ने इसकी जानकारी ठेकेदार को दी तो ठेकेदार और ग्रामीणों ने मिट्टी में सिक्के तलाशने शुरू कर दिए। ठेकेदार ने 100 से अधिक सिक्के एकत्र कर लिए। जबकि कुछ सिक्के ग्रामीणों को मिल गए। ठेकेदार ने पास की एक दुकान पर सिक्कों का वजन कराया, जो करीब एक किलो 300 ग्राम निकला। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *